इन गायों से शुरू करें अपना डेयरी बिज़नेस और बनें करोड़पति!

Best Cows for Commercial Dairy Farming Business in India

दूध की बढती मांग से यह सिद्ध हो गया है की डेयरी फार्मिंग आज के समय में एक सफल व्यवसाय है जिसे गाँव से लेकर शहरों में छोटे से बड़े स्तर पर व्यावसायिक रूप दिया जा रहा है| इसकी सफलता का मुख्य आधार उन्नत नस्ल के पशु का चयन है जो देखरेख और खानपान के अनुरूप दूध उत्पादन करता हो | अगर आप नस्ल के चयन में अनदेखी करते हैं तो यह व्यवसाय आपके लिए जोखिम भरा भी हो सकता है, इसलिए आप उन्नत नस्ल के चयन पर अवश्य ध्यान दें|

यह भी जानें: डेयरी फार्म खोलने के लिए सर्वश्रेष्ठ देसी गायें


तो चलिए, अब जानते हैं की भारत में किन-किन नस्लों से dairy farming business शुरू किया जा सकता है|

यहाँ पर आप दो प्रमुख विदेशी breeds के बारे में जानेंगे जो भारत में खूब लोकप्रिय हैं|

1. होल्सटीन फ़्रिसियन गाय | HF गाय  | Holstein Friesian Cow

HF Cow
img credit: www.tradeindia.com
होल्सटीन फ्रीसिएन गाय जिसे हम HF नाम से भी जानते हैं, दुनिया में सबसे अधिक दूध देने वाली गाय है| बड़ा शरीर, काले व सफ़ेद रंग की त्वचा इसकी प्रमुख पहचान है| एक परिपक्व HF गाय आमतौर पर 580 किलोग्राम की होती है| यह खाती ज्यादा है और साथ ही दूध भी ज्यादा देती है| एचएफ एक संवेदनशील गाय होती है, इसकी शुद्ध नस्ल अधिक तापमान सहन नहीं कर सकती| लेकिन इसकी cross Breed नस्ल उच्च तापमान को `एहन कर सकती है| 

विडियो देखें : 2 गायों से कैसे शुरू करें डेरी व्यवसाय ?

एचएफ गाय का दूध उत्पादन 15-40 लीटर प्रतिदिन होता है| इसके दूध में fat की मात्र सिर्फ 3.5% होती है | एक अच्छी HF गाय लगभग 40-60 हज़ार रुपये में मिलती है| इसका दाम दूध उत्पादन और उम्र पर निर्भर करता है| व्यावसायिक डेरी फार्मों (Commercial Dairy Farms) में इस गाय की सबसे अधिक मांग है| भारत में इस गाय की मिक्स्ड-ब्रीड बहोत अधिक मात्रा में पाली जाती है|

2. जर्सी गाय | Jersey Cow

Jersey Cow
img credit: www.pinterest.com
जर्सी नस्ल की गाय भी commercial dairy farming के लिए बहोत अच्छी मानी जाती है| यह गाय इंग्लैंड में उत्पन्न हुई है| भूरे तथा लाल रंग की त्वचा, चौड़ा माथा, बड़ी आँखे आदि इसकी प्रमुख पहचान है| Jersey गाय 400-450 किलोग्राम वजन की होती है| मध्यम आकार के शरीर वाली यह गाय भारत के अधिकांश climate में एडजस्ट हो जाती है| इस गाय की रोग प्रतिरोध क्षमता भी अच्छी होती है और यह HF नस्ल की तुलना में अधिक तापमान सहन कर लेती है|

यह भी जानें : भारत में कैसे शुरू करें डेयरी व्यवसाय ?| How to Start Dairy Farming Business in India ? - For Farmers and Entrenepreurs 

Jersey गाय प्रतिदिन 15-25 लीटर दूध देती है | इसके दूध में fat की मात्रा HF गाय से अधिक होती है| जो की करीब 4 - 5% होती है| जर्सी गायों को छोटी डेरियों में अधिक पाला जाता है क्योंकि HF गाय को maintain करना थोडा मुश्किल होता है|
एक जर्सी गाय लगभग 30-50 हज़ार रुपये में मिलती है | आमतौर पर जर्सी गाय की शुद्ध नस्ल हमारे देश में नहीं पायी जाती है लेकिन इसकी क्रॉस-ब्रीड नस्लें बहोत अधिक मात्रा में यहाँ देखी जा सकती हैं|

जर्सी गाय के बारे में और और अधिक जानने के लिए यहाँ पर क्लिक करें 

अगर आप इन गायों के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो फिर नीचे दिया गया विडियो देखिये

अगर कृषि, पशुपालन तथा बकरीपालन के ज्ञान तथा नवीनतम टेक्नोलॉजी से अपडेट रहना चाहते हैं तो कृपया हमें Facebook में Like करना ना भूलें 
======================
YouTube में हमारे नए- नए विडियो देखने के लिए यहाँ पर क्लिक करें - Subscribe & Watch video        

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो इसे नीचे दिए गए बटनों द्वारा जरुर "Share" करें
We would greatly appreciate it if you kindly Share This Post With Your Friends Only If You Think The Post Is Helpful...
★★★★★
Your Comment For This Post..?

No comments :

No comments :

Post a Comment