Best Indian Milking Cow Breeds for Commercial Dairy Farming

डेयरी फार्म खोलने के लिए सर्वश्रेष्ठ देसी गायें

इस पोस्ट में आप भारत में व्यावसायिक डेयरी फार्मिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ दुधारू गायों के बारे में जानेंगे |

भारत डेरी फार्मिंग के क्षेत्र में नंबर 1 पर है | यहाँ डेरी फार्मिंग की अपार संभावनाएं हैं | अगर डेरी फार्मिंग को मेहनत और लगन से साथ शुरू किया जाए तो इसमें लाभ ही लाभ हैं | इसके साथ ही अच्छे दुधारू पशुओं का चयन करना भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | आइये, अब विस्तारपूर्वक जान लेते हैं भारत में किन दुधारू पशुओं से commercial डेरी फार्मिंग शुरू किया जा सकता है |

यह भी जानें : भारत में कैसे शुरू करें डेयरी व्यवसाय ?| How to Start Dairy Farming Business in India ? - For Farmers and Entrenepreurs 

अगर आप इन गायों के बारे में अच्छे से जानना चाहते हैं तो फिर नीचे दिया गया विडियो देखना ना भूलें 

1. साहिवाल गाय 
Sahiwal Cow
image courtesy: ICAR

साहिवाल गाय सर्वश्रेष्ठ दुधारू नस्लों में से एक है | यह पाकिस्तान के साहिवाल और भारत के पंजाब क्षेत्र में पायी जाती है | दूध उत्पादन में यह गाय पहले नंबर पर है | यह प्रतिदिन 15 से 20 लीटर दूध देती है | इसकी प्रमुख शारीरिक विशेषताएं हैं – गहरे लाल और भूरे रंग की त्वचा के साथ छोटे-छोटे धब्बे | विशेष त्वचा होने के साथ साहिवाल नस्ल अत्यधिक तापमान को भी सहन कर सकती है |
साहिवाल गाय के बारे में और अधिक जानने के लिए क्लिक करें 

2. गिर गाय
Gir cow
image courtesy: XcellBreeding.net

गिर गाय भारत की प्राचीन नस्लों में से एक है | गिर प्रजाति की गायें गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में पायी जाती  है | यह साहिवाल के बाद दूध उत्पादन में दूसरे नंबर पर है | यह गाय प्रतिदिन 12 से 15 लीटर दूध देती है | चौड़ा माथा, पीछे की तरफ मुड़े लम्बे सींग, लाल या धब्बेदार लाल रंग का शरीर , लम्बे लटकते कान आदि गिर की प्रमुख पहचान है | अच्छी रोक प्रतिरोधक क्षमता (disease resistance) इसकी प्रमुख विशेषता है |
गिर गाय के बारे में और अधिक जानने के लिए क्लिक करें 

3. लाल सिन्धी गाय 
Red-Sindhi Cow
image courtesy: sagbidaj.org

लाल सिन्धी या सिन्धी गाय पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में उत्पन्न मानी जाती है | यह भारत में पंजाब, हरयाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल व ओडिशा में पायी जाती है | यह दुनिया की लोकप्रिय गौ नस्लों में से एक है जो दुनिया के 33 देशों में फैली हुई है| इस नस्ल की गाय का शरीर पूरी तरह लाल होता है | यह लगभग सभी जलवायु (climatic condition) में adjust हो जाती है | लाल सिन्धी गाय सर्वाधिक दूध देने वाली गायों में से एक है | यह गाय प्रतिदिन 10-12 लीटर दूध देती है | इस गाय की रोक प्रतिरोधक क्षमता (disease resistance) और गर्मी सहने की क्षमता बहोत अच्छी होती है |
लाल-सिन्धी गाय के बारे में और अधिक जानने के लिए क्लिक करें 

4. थारपारकर गाय 

Tharparkar Cow
image courtesy: khuranadairyfarm.in
थारपारकर प्रजाति की गायें राजस्थान और गुजरात राज्य में पायी जाती हैं | इसकी प्रमुख शारीरिक विशेषताएं हैं – सफ़ेद व स्लेटी रंग, पूर्ण विकसित माथा, कानों की तरफ झुके हुए मध्यम सींग, सामान्य कद-काठी आदि | यह गाय भारत की दुधारू गायों में गिनी जाती हैं | ये गायें प्रतिदिन 10 लीटर तक दूध देती हैं | 
इस नस्ल के जानवर सूखे और चारे की कमी के दौरान छोटे जंगली वनस्पतियों पर भी पनप सकते हैं |
थारपारकर गाय के बारे में और अधिक जानने के लिए क्लिक करें 

5. राठी गाय 

Rathi Cow
image courtesy: khuranadairyfarm.in
राठी गाय राजस्थान के सूखे क्षेत्रों में पायी जाती है | इसकी त्वचा बहोत attractive होती है जो भूरे और सफ़ेद व काले और सफ़ेद रंग के mixture में पायी जाती है | ऐसा माना जाता है की राठी पशु का विकास साहिवाल, सिन्धी, थारपारकर और धन्नी नस्लों से हुआ है | यह गाय भारतीय नस्लों में एक महत्वपूर्ण दुधारू नस्ल है | यह गाय प्रतिदिन 6-8 लीटर दूध देती है |
राठी गाय के बारे में और अधिक जानने के लिए क्लिक करें 

यह भी जानें : भारत में कैसे शुरू करें डेयरी व्यवसाय ?| How to Start Dairy Farming Business in India ? - For Farmers and Entrenepreurs 

अगर आप इन गायों के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो फिर नीचे दिया गया विडियो देखिये

अगर कृषि, पशुपालन तथा बकरीपालन के ज्ञान तथा नवीनतम टेक्नोलॉजी से अपडेट रहना चाहते हैं तो कृपया हमें Facebook में Like करना ना भूलें 
======================
YouTube में हमारे नए- नए विडियो देखने के लिए यहाँ पर क्लिक करें - Subscribe & Watch video    

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो इसे नीचे दिए गए बटनों द्वारा जरुर "Share" करें
We would greatly appreciate it if you kindly Share This Post With Your Friends Only If You Think The Post Is Helpful...
★★★★★
Your Comment For This Post..?

No comments :

No comments :

Post a Comment