Swinging Cow Brush डेयरी फार्मिंग बिज़नेस के लिए कितना महत्वपूर्ण है शायद ही आप जानते होंगे?

डेयरी पशुओं को जितना ज्यादा खुश और अच्छे अनुकूल वातावरण में रखा जाता है, उतना ही अच्छा दूध उत्पादन वे करते हैं, इसलिए cow comfort का डेयरी इंडस्ट्री में बहोत महत्व है| cow comfort की बात करें तो इसमें स्विनगिंग cow ब्रश का भी नाम आता है| ऐसा माना जाता है की डेरी पशु एक दिन में अपने शरीर को 5-6 बार खुजलाते हैं|

Swinging Cow Brush क्या है? यह काम कैसे करता है?

Swinging Cow Brush डेरी फार्मों में गायों और भैंसों को आराम पहुँचाने एवं खुश रखने के काम में लाया जाता है| पशुओं को जब भी खुजलाने का मन करता है तब वे इस यन्त्र से खुद को खुजला लेते हैं | इसे cow brush या dairy cattle brush भी कहते हैं|
स्विनगिंग cow ब्रश एक आटोमेटिक brush होता है जिससे पशु अपने आप को कभी भी खुजला सकते हैं| 360 डिग्री घुमने वाले इस यन्त्र को विशेषकर डेरी फार्मों में cow comfort को ध्यान में रखकर बनाया गया है|
पशुओं को जब खुजली लगती है तो वे अपने शरीर को किसी दिवार या पेड़ से रगड़ते हैं जिससे उनके शरीर पर घाव या चोट लगने की संभावना रहती है| Swinging cow brush को यह ध्यान में रखकर बनाया है ताकि पशुओं को आराम भी हो और चोट भी ना लगे|
जैसे गाय या भैंस इस cow brush को हलके से हिलाते हैं तो यह अपने आप चलना शुरु हो जाता है, और कुछ मिनटों तक चारों ओर घूमता है और पशु इससे खुद को खुजला लेते हैं|

cow brush को डेरी पशुओं को खुश, अधिक उत्पादक और स्वस्थ रखने के लिए प्रभावी माना गया है| कई रिसर्च में इसे दूध उत्पादन बढ़ाने और थनेला रोग से बचाने वाला बताया गया है|
अगर आप Swinging Cow Brush के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, और यह जानना चाहते हैं की यह काम कैसे करता है तो फिर नीचे दिया गया विडियो देखिये

अगर कृषि, पशुपालन तथा बकरीपालन के ज्ञान तथा नवीनतम टेक्नोलॉजी से अपडेट रहना चाहते हैं तो कृपया हमें Facebook में Like करना ना भूलें  
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो इसे नीचे दिए गए बटनों द्वारा जरुर "Share" करें
We would greatly appreciate it if you kindly Share This Post With Your Friends Only If You Think The Post Is Helpful...
★★★★★
Your Comment For This Post..?

No comments :

No comments :

Post a Comment