Red Sindhi Cow - Status, Characteristics and Performance - For Dairy Farmers & Entrepreneurs | in Hindi

लाल सिन्धी गाय : - 

लाल सिन्धी गाय भारत में पाए जाने वाली एक ऐसी नस्ल है जो बहोत अधिक दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है | यह गाय प्रतिदिन 10 लीटर दूध देती है और डेरी उद्योग शुरू करने के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है | इस गाय की और खूबियों के बारे में जाने नीचे दिए गए विडियो के माध्यम से 

लाल सिंधी गाय तथा उसकी विशेषताएं (खासियत) :-

लाल सिन्धी गाय पाकिस्तान के सिंध प्रांत में उत्पन्न नस्ल मानी जाती है | भारत में यह पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल व उडीसा में पायी जाती हैं। लाल सिन्धी गाय आकार में साहीवाल गाय की तरह मध्यम आकार की होती है

मादा सिन्धी का शारीरिक वजन 300-350 किलो  जबकि वयस्क नर का वजन 400-500 किलो होता है । लाल सिन्धी गाय हलके और गहरे लाल रंग में पायी जाती है । इसका माथा बड़ा होता है तथा उस पर उभार होता है। कान सुन्दर और छोटे होते हैं। लाल सिंधी  के सींग घुमावदार होते हैं

लाल सिन्धी गाय का दूध उत्पादन :- 

यह बहोत अच्छी दुग्ध उत्पादक गाय की नस्ल है | एक लाल सिंधी गाय प्रतिदिन 10 लीटर दूध देती है। इस गाय की वार्षिक दूध उत्पादन 3500 लीटर है।

अच्छे दुग्ध उत्पादन तथा अनेक खूबियों के कारण इसे पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, और अन्य देशों में व्यापक रूप से दूध उत्पादन के लिए पाला जाता है  

ज्यादा जानकारी के लिए नीचे विडियो देखें 

अगर आप डेयरी तथा पशुपालन के ज्ञान तथा नवीनतम टेक्नोलॉजी से अपडेट रहना चाहते हैं तो कृपया  हमें Facebook पर LIKE करना न भूलें  ।  
अगर आप डेयरी क्षेत्र के बारे में सीखना और जानना चाहते है तो हमारे YouTube चैनल को यहाँ पर से Click करके Subscribe कर ले
We would greatly appreciate it if you kindly Share This Post With Your Friends Only If You Think The Post Is Helpful...
★★★★★
Your Comment For This Post..?

No comments :

No comments :

Post a Comment